Latest News

Breaking News

कटिहार : पिछले कई दिनों से चला आ रहा रहा इन्तजार आखिरकार समाप्त हो गया. बिहार में पहली बार एचएमभी सारेगामा द्वारा आयोजित होने वाला सिंगिंग सुपरस्टार की खोज के ऑडिशन के लिए बिहार के गायक कलाकारों का इन्तजार पूरा हो चुका है.

Katihar

Breaking-News

Welcome to KbcNews Katihar

Pages

Pages

कटिहार : पिछले कई दिनों से चला आ रहा रहा इन्तजार आखिरकार समाप्त हो गया. बिहार में पहली बार एचएमभी सारेगामा द्वारा आयोजित होने वाला सिंगिंग सुपरस्टार की खोज के ऑडिशन के लिए बिहार के गायक कलाकारों का इन्तजार पूरा हो चुका है. राज्य के विभिन्न जिलों से 500 से भी अधिक गायक कलाकार अपना भाग्य अजमाने के लिए कटिहार पहुँच चुके है. ऑडिशन अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को सुबह 9 बजे शुरू होना है. ऑडिशन क्र जजेज भी कोलकाता से कटिहार पहुँच चुके है.

S.No Image Name & Address
1

गुलसन कुमार तमंग 

संत कॉलोनी

B.M.P-7

कटिहार : पिछले कई दिनों से चला आ रहा रहा इन्तजार आखिरकार समाप्त हो गया. बिहार में पहली बार एचएमभी सारेगामा द्वारा आयोजित होने वाला सिंगिंग सुपरस्टार की खोज के ऑडिशन के लिए बिहार के गायक कलाकारों का इन्तजार पूरा हो चुका है. राज्य के विभिन्न जिलों से 500 से भी अधिक गायक कलाकार अपना भाग्य अजमाने के लिए कटिहार पहुँच चुके है. ऑडिशन अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 16 जून को सुबह 9 बजे शुरू होना है. ऑडिशन क्र जजेज भी कोलकाता से कटिहार पहुँच चुके है. गौरतलब है की इस ऑडिशन को पास करने वाले कलाकारों को अगले महीने के अंतिम सप्ताह में मालदा में आयोजित होने वाले जोनल सेमीफाईनल राउंड में गाना होगा.

 गैस कीमत बढ़ाने के प्रस्ताव पर विपक्षी दलों के आरोपों से परेशान पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री वीरप्पा मोइली ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि तेल आयात करने वाली लॉबी पेट्रोलियम मंत्रियों को धमकी देती है। कैबिनेट में फेरबदल की संभावनाओं के बीच मोइली के इस बयान ने देश में एक नया राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है। विपक्षी दलों ने पूरे विवाद की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जानकारों का कहना है कि इससे पेट्रोलियम क्षेत्र में अगले क

 भाजपा से रिश्ते को लेकर शनिवार को होने जा रही जदयू नेताओं की बैठक के पहले ही पटना में सियासी तलाक का माहौल बन गया है। इंतजार बस इस बात का है कि इसकी घोषणा किस तरह और कौन करता है-जदयू या भाजपा? चूंकि भाजपा को गठबंधन तोड़ने की जल्दी नहीं और वह इस तोहमत से भी बचना चाहती है कि रिश्ते उसने खत्म किए इसलिए जदयू की ओर से ही ऐसी घोषणा किए जाने के आसार बढ़ गए हैं।

कटिहार : बरमसिया में एक किराए के घर में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र आकाश कुमार उर्फ़ रणजीत कुमार की आज 14 जून की दोपहर को लगभग 3 बजे फांसी लगने से मौत हो गई. आकाश कुमार का शव गले में कपडे का फंदा डालकर पंखे से लटकता हुआ पाया गया. मृतक इंटर का छात्र बताया जाता है. यह बरमसिया में भुवनेश्वर मंडल नामक व्यक्ति के घर किराए पर रहता था. मृतक आकाश दलन का रहने वाला था लेकिन पढाई के सिलसिले में कटिहार के बरमसिया में भुवनेश्वर मंडल का रूम किराए पर लेकर रहता था. जैसे ही आकाश की मौत की खबर उनके परिजनों मिली वे आनन फानन में कटिहार पहुंचे. शव को देखकर सभी परिजनों के बीच मातम छा गया.

कटिहार : यात्रा के दुसरे दिन मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम के अनुसार हेलीकाप्टर द्वारा बारसोई पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बारसोई के खनका रहमानपुर में आयोजित चादर पोशी कार्यक्रम में शिरकत की और सूफी संत की मजार पर स्वंय भी चादर पोशी की. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला आजमनगर के लिए रवाना हो गया. आजमनगर में वहाँ के प्रसिद्ध गोरखनाथ शिव मंदिर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिरकत कर भगवान् शिव की पूजा अर्चना की. फिर मुख्यमंत्री ने गांजन घात में महानंदा नदी के ऊपर बनने वाले आरसीसी पूल का शिलान्यास कर एक आमसभा को संबोधित किया. और अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 2:30 बजे पटना के लिए रवाना हो गए.

कटिहार : मुख्यमंत्री के कटिहार आगमन पर कोशी बेदारी मोर्चा ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम द्वारा की गई होल्डिंग टैक्स वृद्धि का विरोध जारी रखा. इस क्रम में आज 13 जून को मोर्चे के सैकड़ों सदस्यों ने नगर निगम के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया. मोर्चा के सचिव समरेन्द्र कुनाल के नेतृत्व में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग यह मांग कर रहे थे की नगर निगम तुरंत अपने होल्डिंग टेक्स वृद्धि वापस ले. आन्दोलन कर रहे लोगों ने नगर निगम के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजियां भी की. गौरतलब है की नगर निगम ने हाल में ही कटिहार वासिओं पर अत्यधिक होल्डिंग टेक्स वृद्धि का बोझ लाद दिया है.

कटिहार : जैसा की राजनीतिक हलचलों में आशंका व्यक्त की जा रही थी की  मुख्यमंत्री नितीश कुमार जदयू भाजपा गठबंधन में आई उथल पुथल को लेकर दो दिवसीय इस सेवा यात्रा को बीच में ही छोड़ आज पटना लौट जायेंगे. और अपना कल का बारसोई और आजमनगर का कार्यक्रम रद्द कर देंगे- गलत साबित हुई. मुख्यमंत्री पर इस तनाव का कोई असर नहीं देखा जा रहा है. और ना ही वे सेवा यात्रा को बीच में छोड़ पटना लौटेंगे. मुख्यमंत्री अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज कटिहार डिस्ट्रिक्ट गेस्ट हाउस में नाईट होल्ड करेंगे. और कल सुबह हेलीकाप्टर से बारसोई के लिए रवाना होंगे.

कटिहार : मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपने सेवा यात्रा के क्रम में संध्या 4 बजे हेलीकाप्टर द्वारा मनिहारी पहुचे. वहाँ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मनिहारी रेलवे मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. आज सभा को संबोधित करने के पहले मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 2 अरब 46 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने एक लम्बे अरसे से बंद पड़ी मनिहारी साहेबगंज के बीच चलने वाली नौकाओं को भी 15 दिनों के अन्दर लाईसेंस देकर पुनः शुरू करवाने का कमिश्नर को आदेश दिया. अपने प्रिय मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग मनिहारी रेलवे मैदान पहुंचे थे.

Pages